March 14, 2026
dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने तय कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी विधानसभा चंपावत के टनकपुर स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे जहां कॉलेज की छात्राओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ किया साथ ही जनपद के विकास के लिए कुल 8417 लाख रुपए की योजनाओं का 7 योजनाओं लोकार्पण एवं 23 योजनाओं का शिलान्यास किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री वन निगम कैलाश गहतोड़ी मौजूद रहे इस दौरान मुख्यमंत्री ने कॉलेज की छात्राओं से बात कर उनके बारे में जानकारी ली साथ ही कॉलेज में छात्र छात्राओं के लिए चलाए जा रहे हैं अन्य कार्यक्रमों एवं सुविधाओं का जायजा भी लिया वही मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मेले आयोजित होते रहना चाहिए हम प्रदेश में आगे भी ऐसे ही और भी मेलों के आयोजन की योजना बना रहे हैं ऐसे रोजगार मेलों के आयोजन से छात्र छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे किस दिशा में हमारा प्रयास लगातार जारी है ज्ञात हो कि टनकपुर के एपीजे अब्दुल कलाम कॉलेज में आयोजित इस रोजगार मेले में कुल 41 कंपनियों ने 2840 वैकेंसी निकाली थी जिनमें एक हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन पहले दिन ही हो गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *