March 14, 2026
IMG-20221118-WA0022

हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड के तत्वावधान में गढ़वाल मंडल के सातों जिलों में इकाई के गठन की तैयारी शुरू होने जा रही है। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, महासचिव ने गढ़वाल मंडल के सातों जिलों में टीम खड़ी करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। रविवार को होने वाली पदाधिकारियों की बैठक में रूपरेखा तैयार की जायेगी।

गढ़वाल मंडल महासचिव निशांत चौधरी ने बताया कि गढ़वाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के साथ विचार विमर्श के उपरांत यूनियन के विस्तार का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जल्द ही गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों में उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, चमोली, रद्रप्रयाग में एनयूजे आई इकाई के गठन का कार्य शुरू किया जायेगा।‌ गौरतलब है कि रविवार, 15 मई 2022 गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर , ऊधम सिंह नगर में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नोजिया महासचिव प्रसन्ना मोहंती की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने गढ़वाल मंडल अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर धर्मेंद्र चौधरी एवं निशांत चौधरी के नामों की घोषणा करते हुए उन्हें गढ़वाल मंडल में इकाई गठन करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन अभी तक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। विलंब की बात को स्वीकार करते हुए महसचिव निशांत चौधरी ने जल्द ही टीम के गठन की बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नोजिया, मुख्य संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार त्यागी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास कुमार झा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा, महासचिव संदीप रावत के साथ मिलकर एक मजबूत इकाई का गठन किया जाएगा।‌ देश में सबसे बड़े संगठन के तौर पर कार्यरत एनयूजे,आई उत्तराखंड, प्रदेश में भी सबसे बड़ी इकाई के तौर पर सामने आएगी।

हरिद्वार पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ , शिवालिक नगर कांड में पुलिसकर्मी के ऊपर हमला करने वाले बदमाश को लगी गोली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *