July 18, 2025
IMG_20221205_182440

भाजपा पार्षद आरोप

हरिद्वार में मेयर अनीता शर्मा और भाजपा पार्षदों के बीच घमासान मचा हुआ है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के द्वारा भाजपा पार्षदों पर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाने के बाद अब ने भाजपा पार्षदों ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पलटवार किया है। पार्षदों ने कहा कि मेयर अनीता शर्मा के पति अशोक शर्मा ना सिर्फ नगर निगम की कार्यवाही में हस्तक्षेप करते हैं बल्कि निजी हितों को साधने के लिए नगर निगम और जनता के कामों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। पत्नी अनिता शर्मा के मेयर बनने के बाद वो राजनीतिक रूप से बेरोजगार हो गए है इसलिए नगर निगम के कार्यों में हस्तक्षेप करके रोजगार ढूंढ रहे है।
आरोप लगाया कि 2 दिन पहले फूल फरोशी का टेंडर खुलने के दौरान मेयर प्रतिनिधि ने नगर आयुक्त ऑफिस पहुंचकर हंगामा काटा था और टेंडर प्रक्रिया निरस्त करा दी थी। भाजपा पार्षदों ने सरकार से मांग करते हुए मेयर अनिता शर्मा को बर्खास्त करने की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *