February 9, 2026

 

हरिद्वार – दारुल उलूम के प्रमुख और शीर्ष इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना अरशद मदनी ने हरिद्वार पहुंचकर निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से मुलाकात की दक्षिण काली मंदिर में हुई मुलाकात में दोनों धार्मिक गुरुओं की कई विषयों पर चर्चा हुई इस दौरान कैलाशनंद गिरि ने मदनी को भगवा शॉल ओढ़ाया वहीं अरशद मदनी ने भी स्वामी कैलाशानंद गिरी को हिंदी में अनुवादित कुरान शरीफ भेंट की

IMG 20230108 WA0001

IMG 20230108 WA0002

IMG 20230108 WA0003

 

मौलाना अरशद मदनी का कहना है कि हिंदू और मुस्लिम में राजनीतिक पार्टियों द्वारा भेदभाव उत्पन्न किया गया है हमें किसी भी धर्म के बारे में गलत नहीं बोलना चाहिए यह बात मैंने मोहन भागवत को भी कही थी कुछ राजनीतिक पार्टियां हिंदू मुस्लिम में आग लगाना चाहती है हम मजे भी लोग हैं हमारी आवाज लोगों तक जाएगी और सभी में एकता होगी जबरन धर्मांतरण पर अरशद मदनी ने कहा कि जबरन धर्मांतरण गलत है हालांकि अपनी मर्जी से कोई किसी भी धर्म को अपना सकता है उत्तराखंड सरकार द्वारा धर्मांतरण कानून लागू करने पर अरशद मदनी ने कहा कि सरकार धर्मांतर कानून नहीं बना सकती हर इंसान को अपने पसंद के धर्म में जाने का अधिकार है हम इस कानून से सहमत नहीं है जो राजनीतिक पार्टियां हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ाने का कार्य कर रही है हम उनके खिलाफ है आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी द्वारा भगवा वस्त्र पहनाने पर अरशद मदनी का कहना है कि इनके द्वारा यह मुझे सम्मान दिया गया है यह मेरे लिए खुशी की बात है।

 

 

वहीं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि मदनी के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है अरशद मदनी देश के शीर्ष मुस्लिम धर्मगुरु हैं उनके द्वारा दिया गया संदेश देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मुस्लिम लोगों को प्रेरित करता है इसलिए हमारा प्रयास है कि इस मुलाकात से देश और समाज में सकारात्मक संदेश जाए और हर परिस्थिति में हम देश के साथ हैं आज हमारे द्वारा अरशद मदनी को शॉल और उत्तराखंड की टोपी पहना कर सम्मान दिया गया। आपको बता दें कि इन दोनों धर्म गुरुओं की मुलाक़ात में समाजसेवी यूसुफ जमाल उर्फ़ सोनी का ने अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *