March 14, 2026

 

हरिद्वार – मकर सक्रांति स्नान और 26 जनवरी को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा अपनी तमाम तैयारियां की जा रही है कोरोना के बाद पहले मकर संक्रांति स्नान पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 लाख के करीब श्रद्धालु गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंचेंगे इसको देखते हुए मेला क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जाएगी आज ऋषिकुल ऑडिटोरियम में पुलिस के अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई जिलाधिकारी और एसएसपी द्वारा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए

IMG 20230113 WA0003

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि कोरोना के कारण दो वर्ष बाद मकर सक्रांति का स्नान पर्व आयोजित किया जा रहा है क्योंकि कोरोना के कारण इसे प्रतिबंध किया गया था अनुमान लगाया जा रहा है मकर सक्रांति स्नान पर 8 से 10 लाख के करीब श्रद्धालु गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंचेंगे इसको देखते हुए एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही थी पर्याप्त पुलिस बल हमें प्राप्त हो चुका है मेला क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है हमारी प्राथमिकता है यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े जिलाधिकारी ने यात्रियों से भी अपील करी है की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा जो इंतजाम किए जाएंगे उसका सहयोग किया जाए

IMG 20230113 WA0004

 

एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि मकर सक्रांति का स्थान काफी महत्वपूर्ण है इसलिए काफी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार गंगा स्नान करने आते हैं इसको देखते हुए हमारे द्वारा एक हजार से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी हमारे द्वारा अलग से इंतजाम किए गए हैं जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े मकर सक्रांति स्नान और 26 जनवरी को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत मॉकड्रिल भी की गई थी आज ब्रीफिंग में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं की ड्यूटी के दौरान आसपास रखे बैग और संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखें हमें उम्मीद है मकर सक्रांति स्नान सकुशल संपन्न होगा

IMG 20230113 WA0005 IMG 20230113 WA0006

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *