March 14, 2026

हरिद्वार – लोक सेवा आयोग में पटवारी पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है विपक्ष इस मामले में सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहा है आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा लोक सेवा आयोग के गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेस द्वारा इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई तो वही आम आदमी पार्टी हाई कोर्ट के जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच की मांग कर रही है विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार किया गया

IMG 20230113 WA0009

कांग्रेस लोक सेवा आयोग में पटवारी पेपर लीक मामले में सरकार पर आरोप लगा रही है कहना है कि विधानसभा सत्र में लोक सेवा आयोग के भ्रष्टाचार का चिट्ठा हमने खोला गया था सबूतों के साथ हमारे द्वारा दिखाया गया था कि कैसे लोक सेवा आयोग में भ्रष्टाचार हो रहा है मगर सरकार द्वारा इसका संज्ञान नहीं लिया गया और आज पटवारी पेपर लीक मामले में चार दिन बाद सरकार मान रही है की पेपर लीक हुआ है 350 प्रशन को बेचा गया है इससे पहले हुई भर्तियों में भी हमें संदेह है कि उसमें भी भ्रष्टाचार हुआ है कहना है कि लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड की सरकार किसी भी परीक्षा को नहीं करा पा रही है और जब परीक्षा होती है तो पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है इससे देश में उत्तराखंड की छवि खराब हो रही है हमारी मांग है लोक सेवा आयोग में पिछली जितनी भी परीक्षा हुई है उसकी सीबीआई से जांच कराई जाए और तब तक आगे की सभी परीक्षा निरस्त की जाए

IMG 20230113 WA0008

 

आम आदमी पार्टी द्वारा भी लोक सेवा आयोग में पटवारी पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरने का कार्य किया जा रहा है आम आदमी पार्टी के हरिद्वार का कहना है कि सरकार अगर जिम्मेदारी से काम करती तो 44 लोगों के जेल जाने के बाद 8 तारीख को हुई इस परीक्षा में पेपर लीक नहीं होता आरोपियों को पता है कि जेल जाने के बाद उनकी जमानत हो जाएगी बाद में करोड़ों रुपए कमाए जायेगे एसटीएफ द्वारा की गई इस कार्रवाई का हम धन्यवाद देते हैं मगर सफेदपोश कोई भी गिरफ्त में नहीं है क्योंकि इनके संरक्षण के बिना कोई नकल नहीं हो सकती सरकार हर मोर्चे पर फेल है इसलिए आम आदमी पार्टी आज धरने पर बैठी है हमारी मांग है हाई कोर्ट के जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बने जो इस मामले की जांच करें तब इसके असली गुनहगार सफेदपोश सलाखों के पीछे होगे

IMG 20230113 WA0007

 

 

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे इस प्रदर्शन को देखते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि लोक सेवा आयोग के बहार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया इस प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक गण भी मौजूद थे पुलिस द्वारा सबको गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था पुलिस द्वारा पर्याप्त मात्रा में फोर्स लगाई गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *