March 14, 2026

हरिद्वार- तीर्थनगरी हरिद्वार की उपनगरी कनखल में श्रीराम कथा की अमृतवर्षा होने जा रही है। कथा व्यास आचार्य उद्धव मिश्रा के मुखारविंद से भक्तजन श्री रामकथा का अमृतपान कर सकेंगे। 18 जनवरी से शुरू होने वाली श्री राम कथा में प्रतिदिन प्रातः काल 8 बजे पूजन और दोपहर 2 बजे से श्री रामकथा का बखान होगा।

IMG 20230104 WA0000

गौरतलब है कि बसंत पंचमी के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में विद्या की आराध्य देवी मां भगवती सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में आदर्श किरन उत्थान समिति (रजि.) संस्था के तत्वावधान में श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। श्री राम कथा का शुभारंभ दिनांक 18 जनवरी से शुरू होकर समापन 25 जनवरी को होगा। इस कथा का आयोजन आदर्श नगर कालोनी, राजा गार्डन, जगजीतपुर कनखल हरिद्वार में किया जा रहा है। जिसमें कथा व्यास आचार्य उद्धव मिश्रा रामभक्तों को अपने मुखारविंद से श्री रामकथा का अमृतपान करायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 8 बजे पूजन और दोपहर 2 बजे से श्री रामकथा की अमृत वर्षा होगी। आचार्य उद्धव मिश्रा ने कहा कि भगवान राम की शरण लेने से मनुष्य के सभी संकट दूर हो जाते हैं। क्योंकि रामभक्त हनुमान स्वयं भगवान राम की आज्ञा से भक्तों की रक्षा के लिए उपस्थित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कलयूग में मुक्ति का उपाय रामनाम का चिंतन है। इसीलिए सभी भक्तों को रामनाम का जप करते रहना चाहिए। मनुष्य के तन, मन के साथ रोम, रोम में भगवान राम का वास होना चाहिए।‌ उन्होंने कहा कि राम नाम का जाप करने से ही मनुष्य के सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। इसीलिए भक्तों को रामनाम के कीर्तन, भजन में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए और‌ ऐसे आयोजनों में सामर्थ्य के अनुसार सहयोग भी करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *