February 9, 2026

हरिद्वार- हरिद्वार जिले में SSP के कड़े तेवरों का असर अब लक्सर कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही ईनामी अभियुक्तों की धरपकड़ के रूप में लगातार देखा जा रहा है और अब ताजा मामले के मुताबिक देर रात फिर से कोतवाली पुलिस द्वारा एक टीकमपुर निवासी मोहन नामक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिस पर ₹5000 का ईनाम घोषित हो चुका था लक्सर पुलिस के मुताबिक आरोपी अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लगातार फरार चल रहा था और अभियुक्त की इसी गतिविधि को संज्ञान में लेते हुए उस पर SSP द्वारा ₹5000 का ईनाम घोषित कर दिया गया था जिसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे थे कि आखिरकार पुलिस के हाथ कामयाबी हाथ लगी और अपने गोपनीय सूचना के आधार पर लक्सर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभियुक्त को राजधानी देहरादून से धर दबोच लिया गया जिसे अब न्यायालय में पेश करने की तैयारी हो रही है !

IMG 20230107 WA0003

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *