
हरिद्वार। श्री श्री बालाजी धाम, सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, के प्रबंधक स्वामी आलोक जी महाराज ने कहा की भगवान शिव की भक्ति और शक्ति प्राप्त करने का पर्व है, महाशिवरात्रि का पर्व। इस दिन पूर्ण विधि-विधान से भगवान शिव की चार पहर की पूजा करने से भक्तों को मनोवांछित फल प्राप्त होता है। इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भी हुआ था। पृथ्वी पर 10 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना हुई थी। ऐसे में महाशिवरात्रि पर्व का महत्व कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है।
गौरतलब है कि जगजीतपुर में स्थित श्री श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर नर्मदेश्वर महादेव का शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पूजारी बाबा मनकामेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि शिवरात्रि के प्रथम दिवस पर शनिवार को भक्तों ने भगवान नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं रात्रि में मुख्य यजमान उमा देवी पत्नी प्रदुम्न सिंह ने भगवान नर्मदेश्वर महादेव का चार पहर में भाग लिया। रविवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। शिव भक्त विकास गर्ग, संजीव राणा, प्रदीप गुर्जर, संदीप प्रधान सहित अन्य सदस्यों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस मौके अंकुर बिस्ट, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, कामेश्वर यादव, शशि भारद्वाज, काली प्रसाद साह, राहुल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।