
न्यूज एरीना इंडिया द्वारा चार मुख्यमंत्रियों के लिए ट्विटर पर कराए गए सर्वे में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री धामी को अपनी पहली पसंद बताया है पुष्कर सिंह धामी को 38% वोट मिले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को 20% गोवा के मुख्यमंत्री को 32%और पंजाब के मुख्यमंत्री को 10% वोट मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब मिलने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे हैंडसम चुने गए है वह काला टीका लगाए कहीं उनको नजर ना लग जाए उनकी नजर उतारनी चाहिए मंत्री का कहना है कि पहाड़ों पर रहने लोग बड़े सुंदर होते हैं यह हमारे लिए फर्क की बात है।
भूमापीठाधीश्वर अच्युतानंद तीर्थ का कहना है कि सर्वे करने वाली कंपनी द्वारा किस मापदंडों के माध्यम से इसका विश्लेषण किया है हमारा मापदंड है कि उत्तराखंड जनता की समस्या का समाधान करना ही सुंदरता है इनका कहना है कि उत्तराखंड के हर डिपार्टमेंट में जीरो टॉलरेंस होना चाहिए भ्रष्टाचार से मुक्त प्रदेश बने इसपर अगर मुख्यमंत्री कार्य करेंगे तो पूरे देश में पहले नंबर पर मुख्यमंत्री आएंगे हम मुख्यमंत्री को सुंदरता में नंबर वन पर आने पर शुभकामना और बधाई देते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा और अपने सरल स्वभाव के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बने हुए हैं कई बार देखने को मिलता है की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं यही कारण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति लोग काफी आकर्षित हो रहे हैं तभी उनको चार मुख्यमंत्रियों में सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब मिला है।