हरिद्वार सालों बाद नींद से जाग पेंटागन मॉल मैनेजमेंट याद आया बिना फूड लाइसेंस के चल रही है दुकानें , मॉल के कई दुकानदारों पर छाया रोजी रोटी का संकट। manoj kashyap May 11, 2023 हरिद्वार – हरिद्वार के सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल की हालत कोरोना से लेकर अभी तक खस्ता चल रही है। ये बात हम नही कह रहे बल्कि मॉल के ग्राउंड फ्लोर से लेकर लास्ट फ्लोर तक दर्जनों दुकान खाली पड़ी हुई है जो ये बात साफ करती है की पेंटागन मॉल अभी भी कोरोन की मार झेल रहा है। लेकिन अब मॉल मैनेजमेंट ने कई दुकानदारों की हालत खराब कर दी है। दरअसल मॉल के शुरुआती दौर में ही मॉल परिसर में कुछ लोगों को अस्थाई दुकानें बनाकर दी गई थी उनके साथ हर वर्ष 11 महीनों का एग्रीमेंट किया जाता था। लेकिन अब दुकानदारों का आरोप है की करीब दस दुकानदारों को मॉल मैनेजमेंट ने अचानक से हटाने का आदेश दे दिया है।पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि बिना किसी नोटिस के ही हमें मॉल से दुकानें हटाने को कहा गया है यदि ऐसे में दुकानें हट जाएगी तो दुकानदार बर्बाद हो जाएंगे। दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया मॉल मैनेजमेंट ने दुकानदार को यह धमकी भी दी है कि अगर कोई दुकानदार पुलिस या शासन प्रशासन के पास जाकर शिकायत करेगे तो उनके साथ मारपीट करने की धमकी दी है। वही मॉल के प्रबंधक विकासपुरी ने सफाई देते हुए कहा है कि सभी दुकानदारों के साथ थर्ड पार्टी के द्वारा 11 माह का अनुबंध किया था जो पिछले महीने पहले पूरा हो गया था। मॉल प्रबंधक विकास पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉल परिसर में जो अस्थाई दुकानें लगाई गई थी उनसे लगातार शिकायत मिल गई थी कि दुकानों पर नकली सामान बेचा जाता है। उन्होंने कहा की जो कॉस्मेटिक की दुकानें हैं उनको भी डुप्लीकेट परफ्यूम अन्य समान बेचा जाता है। मॉल प्रबंधक बताते हैं कि इन लोगों से बात की गई थी कि इन लोगों के पास में फूड लाइसेंस नहीं है । लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि बीते कई सालों से मॉल मैनेजमेंट को यह बात याद नहीं आई की जो दुकाने मॉल परिसर में अस्थाई तौर पर बनाई गई उनके पास फूड लाइसेंस और अन्य लाइसेंस नहीं है। या फिर यह भी यह बात कहना भी गलत नहीं होगी कि कि अब मॉल मैनेजमेंट की बड़ी कंपनियों के साथ कोई बड़ी डील हो गई है इसलिए अब इन छोटे दुकानदारों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। गन्ना भुगतान को लेकर 24 घंटे का पूर्व सीएम हरीश रावत का शुगर मील पर धरना Tags: उत्तराखंड सरकार दुकानदार पेंटागन मॉल हरिद्वार Continue Reading Previous Previous post: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आज कई कार्यकर्ताओं के साथ ‘द केरल स्टोरी’ देखने पहुंचे मॉलNext Next post: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मनाया जशन Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ Related News उत्तराखंड हरिद्वार ललित नारायण मिश्र ने हरिद्वार के नए मुख्य विकास अधिकारी का पदभार संभाला October 15, 2025 उत्तराखंड हरिद्वार जमीनी विवाद में विपक्षी को फंसाने के लिए खुद की हत्या का ड्रामा रचा गया October 13, 2025