हरिद्वार ब्रेकिंग न्यूज – नवनियुक्त जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने संभाला पदभार -देखे पूरी ख़बर manoj kashyap May 20, 2023 हरिद्वार – IAS धीराज सिंह गर्ब्याल ने हरिद्वार के नये डीएम का चार्ज संभाल लिया है। हरिद्वार के नई डीएम आईएएस 2009 बैच के अफसर हैं।धीराज सिंह गर्ब्याल हरिद्वार के डीएम बनने से पहले वह नैनीताल और पौड़ी जैसे अहम जिलों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, नैनीताल से पहले पौड़ी के डीएम रहते हुए भी उनके कामों की देश भर में काफी सराहना हुई थी। सौम्य, मृदुभाषी और विकास कार्यों की छाप छोड़ने के कारण ही वह नैनीताल की जनता के बीच अपनी अलग पहचान बना गए। संस्कृति प्रेमी हैं डीएम गर्ब्याल संस्कृति प्रेमी भी है। उन्होंने पहाड़ के रहन – सहन को करीब से देखा है, यही कारण है की पहाड़ की पारंपरिक शैली को बढ़ाने और पर्वतीय संस्कृति व लोक कला को संवारने के लिए जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न समय पर अलग-अलग प्रयास किए, स्थानीय बोली कुमाऊंनी के प्रचार – प्रसार के लिया सभी स्कूलों में कक्षा एक से पांचवीं तक कुमाऊंनी की किताबें लगाई गई, जिससे बच्चे अपनी भाषा का ज्ञान प्राप्त कर सकें। नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि आज धर्म नगरी में पदभार ग्रहण करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा की धर्म नगरी हरिद्वार लाखों करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है इसलिए प्राथमिकता यह होगी पूरी हर की पौड़ी क्षेत्र को भव्य रूप से विकसित करें। पदभार ग्रहण के बाद जिला अधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रेस क्लब महानगर रुड़की के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया हुई शुरू,मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह,तीन पदों पर निर्विरोध हुए उम्मीदवार, उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए हो रहा मतदान Tags: आईएएस धीराज सिंह गर्ब्याल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल हरिद्वार Continue Reading Previous Previous post: उत्तराखंड में महाघोटाला : अधिकारी पर विजिलेंस की नज़र, लेकिन प्रमोशन के लिए बढ़ा दी गई फाइल ।Next Next post: नई दिल्ली में कृषि मंत्री गणेश जोशी के मेहंदीराम फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर देवेंद्र कुमार धमीजा एवं उनके पाधिकारियों ने की मुलाकात। Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ Related News उत्तराखंड हरिद्वार ललित नारायण मिश्र ने हरिद्वार के नए मुख्य विकास अधिकारी का पदभार संभाला October 15, 2025 उत्तराखंड हरिद्वार जमीनी विवाद में विपक्षी को फंसाने के लिए खुद की हत्या का ड्रामा रचा गया October 13, 2025