March 14, 2026
images (7)

हरिद्वार – हरिद्वार के सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल की हालत कोरोना से लेकर अभी तक खस्ता चल रही है। ये बात हम नही कह रहे बल्कि मॉल के ग्राउंड फ्लोर से लेकर लास्ट फ्लोर तक दर्जनों दुकान खाली पड़ी हुई है जो ये बात साफ करती है की पेंटागन मॉल अभी भी कोरोन की मार झेल रहा है। लेकिन अब मॉल मैनेजमेंट ने कई दुकानदारों की हालत खराब कर दी है। दरअसल मॉल के शुरुआती दौर में ही मॉल परिसर में कुछ लोगों को अस्थाई दुकानें बनाकर दी गई थी उनके साथ हर वर्ष 11 महीनों का एग्रीमेंट किया जाता था। लेकिन अब दुकानदारों का आरोप है की करीब दस दुकानदारों को मॉल मैनेजमेंट ने अचानक से हटाने का आदेश दे दिया है।पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि बिना किसी नोटिस के ही हमें मॉल से दुकानें हटाने को कहा गया है यदि ऐसे में दुकानें हट जाएगी तो दुकानदार बर्बाद हो जाएंगे। दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया मॉल मैनेजमेंट ने दुकानदार को यह धमकी भी दी है कि अगर कोई दुकानदार पुलिस या शासन प्रशासन के पास जाकर शिकायत करेगे तो उनके साथ मारपीट करने की धमकी दी है। वही मॉल के प्रबंधक विकासपुरी ने सफाई देते हुए कहा है कि सभी दुकानदारों के साथ थर्ड पार्टी के द्वारा 11 माह का अनुबंध किया था जो पिछले महीने पहले पूरा हो गया था।

IMG 20230511 WA0016मॉल प्रबंधक विकास पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉल परिसर में जो अस्थाई दुकानें लगाई गई थी उनसे लगातार शिकायत मिल गई थी कि दुकानों पर नकली सामान बेचा जाता है। उन्होंने कहा की जो कॉस्मेटिक की दुकानें हैं उनको भी डुप्लीकेट परफ्यूम अन्य समान बेचा जाता है। मॉल प्रबंधक बताते हैं कि इन लोगों से बात की गई थी कि इन लोगों के पास में फूड लाइसेंस नहीं है । लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि बीते कई सालों से मॉल मैनेजमेंट को यह बात याद नहीं आई की जो दुकाने मॉल परिसर में अस्थाई तौर पर बनाई गई उनके पास फूड लाइसेंस और अन्य लाइसेंस नहीं है। या फिर यह भी यह बात कहना भी गलत नहीं होगी कि कि अब मॉल मैनेजमेंट की बड़ी कंपनियों के साथ कोई बड़ी डील हो गई है इसलिए अब इन छोटे दुकानदारों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

गन्ना भुगतान को लेकर 24 घंटे का पूर्व सीएम हरीश रावत का शुगर मील पर धरना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *