March 14, 2026
IMG-20230520-WA0002

हरिद्वार – IAS धीराज सिंह गर्ब्याल ने हरिद्वार के नये डीएम का चार्ज संभाल लिया है। हरिद्वार के नई डीएम आईएएस 2009 बैच के अफसर हैं।धीराज सिंह गर्ब्याल हरिद्वार के डीएम बनने से पहले वह नैनीताल और पौड़ी जैसे अहम जिलों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, नैनीताल से पहले पौड़ी के डीएम रहते हुए भी उनके कामों की देश भर में काफी सराहना हुई थी। सौम्य, मृदुभाषी और विकास कार्यों की छाप छोड़ने के कारण ही वह नैनीताल की जनता के बीच अपनी अलग पहचान बना गए। संस्कृति प्रेमी हैं डीएम गर्ब्याल संस्कृति प्रेमी भी है। उन्होंने पहाड़ के रहन – सहन को करीब से देखा है, यही कारण है की पहाड़ की पारंपरिक शैली को बढ़ाने और पर्वतीय संस्कृति व लोक कला को संवारने के लिए जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न समय पर अलग-अलग प्रयास किए, स्थानीय बोली कुमाऊंनी के प्रचार – प्रसार के लिया सभी स्कूलों में कक्षा एक से पांचवीं तक कुमाऊंनी की किताबें लगाई गई, जिससे बच्चे अपनी भाषा का ज्ञान प्राप्त कर सकें। नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि आज धर्म नगरी में पदभार ग्रहण करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा की धर्म नगरी हरिद्वार लाखों करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है इसलिए प्राथमिकता यह होगी पूरी हर की पौड़ी क्षेत्र को भव्य रूप से विकसित करें। पदभार ग्रहण के बाद जिला अधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

प्रेस क्लब महानगर रुड़की के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया हुई शुरू,मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह,तीन पदों पर निर्विरोध हुए उम्मीदवार, उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए हो रहा मतदान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *