
हरिद्वार- रुड़की पहुंचे भारत किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा के पूर्व विधायक अरशद खान का बीएचईएल अड्डे पर स्थित कार्यालय पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अरशद खान ने कहा की भारत किसान यूनियन किसानों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ेगा। उन्होंने कहा की आज तक जो भी पार्टी सत्ता में रहीं उन्होंने किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा आज देश के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। अरशद खान ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जब तक सरकार किसान आयोग का गठन नहीं करेगी तब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा।उन्होंने कहा की आज देश के अन्नदाता को उसकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है जिससे किसान बेहद परेशान है। इस दौरान अरशद खान ने रुड़की निवासी सैयद वसीक को भारत किसान यूनियन का जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहा की अब वसीक मियां की नियुक्ति से संगठन को अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसीक मियां ने कहा की उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन द्वारा मिली है उसका निर्वहन वह बड़ी ईमानदारी और मेहनत के साथ करेंगे। हरिद्वार जिले में संगठन को मजबूत किया जाएगा और संगठन को आगे बढ़ाया जायेगा।