
हरिद्वार – रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात रुड़की क्षेत्र में आपदा में किसानों एवं आमजन के हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
रूड़की में नहर किनारे स्थित कैम्प कार्यालय
पर विधायक प्रदीप बत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए स्थाई कार्य किए जाएंगे। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। इसके साथ ही उन्होंने मेयर पर अपने कार्यकाल में कोई भी कार्य न करने का आरोप भी लगाया।
उन्होंने कहा कि इस दैवीय आपदा में पूरे जिले में लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। इस संबध में वह मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिले और हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को उनके द्वारा बताया गया है कि क्षेत्र में कई मकानों में पानी आने से लाखों का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय प्रशासन को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को हुए नुकसान के लिए पटवारी द्वारा जांच करवाई जाए और उन्हे मुआवजा देने का कार्य किया जाए इसके लिए अलग से बजट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या से निजात के लिए सरकार स्थाई और ठोस कार्य कर रही है। साउथ सिविल लाइंस में फिलहाल एक करोड़ की लागत से अस्थाई और फिर साढ़े बारह करोड़ की लागत से नाले का निर्माण होकर स्थाई समाधान सांसद के प्रयास से कार्य शुरू होने वाला है। उन्होंने रुड़की में धंसी सड़को के लिए भी एडीबी और निगम को जिम्मेदार बताते हुए कार्य इसके लिए भी ठोस कार्य शुरू करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने मेयर पर अपने कार्यकाल में कोई कार्य न करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि अगर मेयर और निगम गंभीरतापूर्वक होकर कार्य करते तो शायद वर्तमान हालातो पर कुछ काबू पाया जा सकता था।