March 20, 2026
IMG-20230717-WA0012

हरिद्वार – श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था रजि० की ओर से सचिव भोला शर्मा द्वारा मनोकामना सिद्ध माँ काली मंदिर मायापुर के वार्षिक उत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ श्रवणनाथ पार्क के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान सचिव भोला शर्मा ने सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर सभी क्षेत्रवासियों के सुख एवं स्वास्थ्य के लिए मंगल कामना की, तत्पश्चात माँ काली की उपासना कर 9 देवियो को कंजका जिमाई गई। इस शुभावसर पर हवन व माता रानी का कीर्तन कर सभी भक्तों ने पूजा कर काली मां का खीर का भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया। पांच सौ से अधिक लोगो ने प्रसाद पाकर कर पूण्य के भागी बने। वहीं सचिव भोला शर्मा ने बताया कि श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था हरिद्वार सदैव धर्म के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है, आने वाले समय मे इसी संस्था के बैनर तले आप सभी क्षेत्रवासियों को 1 भव्य व सुन्दर रामलीला का मंचन देखने का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर संस्था के सभी पद अधिकारी मौजूद रहे अध्यक्ष चंद्रशेखर कुर्ल अमित बौरी, ओम प्रकाश भाटिया, समीर शर्मा, रजत चौहान, मनोहर सेन, आदेश शर्मा, सौरभ शर्मा, सचिन पराशर, राजू मनोचा, अरविंद कुछल, वीना भाटिया व शिवभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *