
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का ए टू ज ऑटोमोबाइल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत राज्यसभा सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गिनवाई उपलब्धियां उन्होंने कहा है कि आज पूरे भारत में ही नहीं देश-विदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा है
हरिद्वार – राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने रुड़की पहुँचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। वही भगवानपुर से लेकर रुड़की तक विभिन्न जगहों पर रोड शो करते हुए जगह जगह कार्यकर्ताओ ने नरेश बंसल का जोरदार स्वागत किया। रोड शो का रूड़की में एटूजेडऑटोमोबाइल्स पर समापन हुआ जहाँ नरेश बंसल ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह बखूबी निर्वहन करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा अपना परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब 13 से ज्यादा देशों ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है जो बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अभी पांच दिन पहले इसरो के वैज्ञानिकों ने मोदी जी के नेतृत्व में चंद्रयान 3 का सफल पदार्पण चंद्रमा की धरती पर किया है उससे भारत देश का स्वाभिमान बढ़ाया गया है इसके लिए इसरो के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं।नरेश बंसल ( राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा) पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति
वरिष्ठ भाजपा चौधरी धीर सिंह रोड सुशील त्यागी भाजपा नेता देशपाल रोड भाजपा नेता भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष अनुज सैनी पूर्व विधायक देशराज करनवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।