February 9, 2026
IMG-20231230-WA0003

हरिद्वार- रुड़की के ढंढेरा क्षेत्र में 15 दिसंबर की रात को अज्ञात स्कोर्पियो सवार बदमाशों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था वहीं हरिद्वार पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरोह के दो आरोपियों को नूँह हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 300 किलोमीटर से ज्यादा लम्बे मार्ग के लगभग 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को दिन रात खंगाला साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए 14 दिन तक पुलिस ने हरियाणा में भेष बदलकर ड़ेरा डाले रखा। दिल्ली सहित कई राज्यों की पुलिस इन शातिर आरोपियों को ढूंढ रही थी। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि आरोपी किराये पर वाहन को लेकर नम्बर प्लेट बदल कर घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से 50 हजार नकद और वारदात के पैसों से खरीदे गए सवा लाख रुपये के दो आईफोन भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटनाक्रम में बाकी के जो चार बदमाश शामिल है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा । वहीं उन्होंने बताया कि यह एक बेहद शातिर गिरोह है जिन्होंने अन्य राज्यो मे इस तरह की घटना को अंजाम दिया है जिसमे हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली शामिल है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *