हरिद्वार- रूड़की के थाना पिरान कलियर क्षेत्र मे खनन सामग्री से भरे डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया।
आपको बता दे कि रूड़की के थाना पिरान कलियर क्षेत्र में बुग्गावाला मार्ग पर एक खनन से भरे डंपर की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया।20 वर्षीय दीक्षित पुत्र सेम कुमार निवासी रानीमाजरा सहारनपुर अपने मामा के यहाँ रहता है। आज शाम वह बाईक पर सवार होकर सिडकुल में काम कर सोहलपुर की ओर जा रहा था जैसे ही वह सोहलपुर रोड पर माजरी चौक से आगे पहुंचा तो खनन सामग्री से भरे डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। डंपर के अगले पहिए के नीचे युवक और उसकी बाईक पूरी तरह कुचल गई वहीं युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि खनन सामग्री से भरे वाहन अक्सर तेज गति से दिन रात दौड़ते हैं और इसके कारण अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती हैं। वहीं हादसे की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों का हंगामा जारी रहा।
