February 9, 2026
IMG-20231208-WA0022

देहरादून। उत्तराखण्ड में आज से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। इस दौरान सबसे पहले अडानी ग्रुप ने उत्तराखंड में बड़े निवेश का एलान किया। वहीं जिंदल ग्रुप, बाबा रामदेव और आईटीसी के एमडी संजीव पुरी ने प्रदेश में निवेश के बड़े एलान किए। इस मौके पर अडानी एंटरप्राइज के निदेशक प्रणव अडानी ने उत्तराखंड में निवेश के लिए अपना पिटारा खोला। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड में नेचुरल गैस उपलब्ध करा रहे हैं। कहा गया कि 200 स्टेट की बसें सीएनजी से चलाएंगे। 1700 करोड़ अम्बुजा सीमेंट के विस्तार में खर्च करेंगे। 300 करोड़ रुड़की प्लांट और ऋषिकेश- देहरादून के बीच 1400 करोड़ ग्राइंडिंग यूनिट पर खर्च करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे और देवभूमि उत्तराखंड को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां आकर मन धन्य हो जाता है। कुछ वर्ष पहले जब मैं बाबा केदार के दर्शन को निकला था तो अचानक मेरे मुंह से निकला था कि 21वीं सदी का ये तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है। मुझे खुशी है कि उस कथन को मैं लगातार पूरा होते देख रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *