March 14, 2026
fb

देश भर में सभी फेसबुक यूजर्स के अकाउंट अचानक लॉगआउट होने हाहाकार मच गया है ।इतना ही नही कई यूजर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के साथ इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है।दरअसल, फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार देर रात्रि अचानक यूजर्स के अकाउंट्स अपने आप ही लॉगआउट हो रहे हैं।लोग अपने फेसबुक अकाउंट लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं। कई यूजर्स लगातार परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर लाखों यूजर्स ने रिपोर्ट की है। इतना ही नहीं कई यूजर व्हाट्सएप स्टेटस पर यह लिख रहे हैं कि सभी के फेसबुक अकाउंट बंद हो गए हैं क्या?साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, ये D DOS अटैक भी हो सकता है। फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा की तरफ से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *