March 14, 2026
IMG-20240522-WA0050

हरिद्वार । थाना श्यामपुर क्षेत्र के ग्राम पीली पड़ाव, मीठी बेरी निवासी पिंकी ने अपनी मां लक्ष्मी देवी और ग्राम प्रधान पर कृषि भूमि को कूट रचना कर गलत कागजात तैयार कर बेचने का आरोप लगाया है।

 

प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पिंकी देवी ने बताया कि मेरी मां लक्ष्मी देवी सन 2000 में मेरे पिता मनोहर लाल व बहन रिंकी को छोड़कर कहीं चली गयी थी। पिंकी ने यह भी आरोप लगाया कि मेरी मां लक्ष्मी देवी ने अन्य व्यक्ति से दूसरा विवाह भी कर लिया था। परिवार का लालन पालन बुआ कौशल्या देवी व फूफा देवेंद्र ने किया था। पिता के नाम श्यामपुर में ही कृषि भूमि पूर्व से ही चली आ रही है। मेरी मां लक्ष्मी देवी एवं ग्राम प्रधान के द्वारा षड़यंत्र व कूटरचना कर फर्जी तरीके से हमारी भूमि का कुछ भाग बेच दिया। बाकी बची जमीन को भी बेचना चाहती है। पिंकी ने श्यामपुर थाने में भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिंकी ने यह भी आरोप लगाया कि कूटरचित दस्तावेज तैयार नाजायज लाभ लेने के उद्देश्य से इस तरह का प्रपंच रचा जा रहा है। उसने पुलिस के आलाधिकारियों से जानमाल व सुरक्षा की गुहार लगाते हुए न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *