March 14, 2026
images (20)

हरिद्वार – यू तो धर्मनगर हरिद्वार में कहीं स्नान पर्व पड़ते है मगर गंगा दशहरे का स्नान पर्व अपने आप में विशेष महत्वता रखता है। कहां जाता है की आज ही के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। और आज के दिन गंगा में स्नान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है इसी के चलते हरिद्वार में श्रद्धांलुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तो वहीं भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये।

images 21

ज्येष्ठ माह की शुक्ल दशमी के दिन मोक्षदायनी मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी जिसके चलते इस दिन को गंगा दशहरा कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार राजा भगीरथ ने अपने पुरखो के तर्पण और मोक्ष प्राप्ति के लिए मां गंगा की कठोर तपस्या कर उन्हें धरती पर अवतरित होने की प्रार्थना की थी। राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न हो माँ गंगा ज्येष्ठ माह की शुक्ल दशमी के दिन ने भगवान शिव की जटाओ से निकलकर धरती पर आई थी तभी से मां गंगा को भागीरथी के नाम से भी जाना जाता है। तीर्थ पुरोहितो के अनुसार 10 प्रकार के पाप होते हैं जिनमें से तीन प्रकार के कायकी पाप, चार प्रकार के वाचिक और तीन प्रकार के मानसिक पाप होते है। इन पापों से मुक्ति पाने के लिए गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान कर पूजा, पाठ, यज्ञ और दान करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा दशहरा के दिन अन धन और वस्तु का दान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *