February 10, 2026
images (35)

हरिद्वार – मंगलौर उपचुनाव को लेकर जहां स्थानीय लोग भाजपा के प्रत्याशी करतार सिंह भडाना का बाहरी होने का विरोध कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस भी अब उन्हें पैराशूट प्रत्याशी बता रही है। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने कहा है कि भाजपा के प्रत्याशी करतार सिंह भडाना 10 गांव का नाम एक साथ नहीं ले सकते। उन्होंने कहा है कि उन्हें MLA की फुल फॉर्म तक नहीं आती, वो विकास क्या करेंगे? मीडिया के द्वारा जब भाजपा के प्रत्याशी से MLA की फुल फॉर्म वाला सवाल पूछा गया तो वह गोल-गोल घुमाते नजर आए और उन्होंने कहा कि मैं पैराशूट प्रत्याशी हूं, तो जल्द ही लोगों तक पहुंच पाऊंगा और विकास करूंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *