February 10, 2026
IMG_20240903_131344

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ 

 

हरिद्वार में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में में फिर हुई लूटपाट।

 

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। 

 

करोड़ों की लूट की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया।

 

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 

 

ताजा मामला अवधूत मंडल आश्रम के पास का है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चैन झपट ली। घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

 

इस घटना ने क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस अभी तक करोड़ों की लूट के मामले को सुलझा भी नहीं पाई थी कि यह नई घटना सामने आ गई।

 

ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार हो रही इन घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपराधियों के बढ़ते हौसलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *