ब्रेकिंग न्यूज रुड़की
रुड़की में मालगाड़ी को बेपटरी करने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला गैस सिलिंडर।
रेलवे ट्रैक को किसी न किसी रूप में बाधित करने की साजिश के क्रम में अब उत्तराखंड में भी ऐसा ही प्रयास किया गया है।
रुड़की में एक रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खाली एलपीजी गैस सिलिंडर मिला है।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन ट्रैक से नहीं गई। सूचना पर लक्सर रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सिलिंडर को कब्जे में लिया।
रुड़की के समीप ढंडेरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खाली एलपीजी गैस सिलिंडर मिला है। इसकी सूचना मालगाड़ी के चालक ने रेलवे के अधिकारियों को दी।
अधिकारी मौके पर पहुंचे और सिलिंडर हटाया। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन ट्रैक से नहीं गई।
हरिद्वार – देश के कई हिस्सों में ट्रेन को पलटने की साजिश का लगातार खुलासा पिछले कुछ दिनों से हो रहे हैं. इस बीच उत्तराखंड (Uttarakhand) के रूड़की के पास भी रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिलने की सूचना है. रविवार सुबह 06:35 बजे, एक मालगाड़ी (बीसीएनएचएल/32849) के लोको पायलट ने रूड़की (आरके) के स्टेशन मास्टर को सूचित किया कि लंढौरा (एलडीआर) और धंधेरा (डीएनआरए) के बीच किमी ट्रैक पर एक सिलेंडर पाया गया.
जानकारी मिलते ही पॉइंट्समैन को तुरंत मौके पर भेजा गया और जांच में पाया गया कि सिलेंडर पूरी तरह से खाली था. बाद में इसे ढंढेरा में स्टेशन मास्टर के पास जमा करवाया गया है. बताते चलें कि जिस जगह पर रेलवे ट्रेक पर सिलेंडर पाया गया है वो जगह एक तरफ नागरिक आवासीय कॉलोनी और दूसरी तरफ आर्मी कैंट की चारदीवारी से घिरा हुआ है. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और जीआरपी को दे दी गयी है. स्थानीय थाना सिविल लाइन्स/रुड़की में एफआईआर दर्ज की जा रही है.
