February 10, 2026
08 (9)

स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अजीतपुर ग्राम में तंबाकू मुक्त चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक तिवारी ने की। उन्होंने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त बालाजी सेवा संस्थान से ममता ने सिगरेट एंड अदर टोबेके प्रोडक्ट (कोटपा) अधिनियम की धारा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान कोटपा अधिनियम की धारा का पालन करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और अजीतपुर ग्राम की चौपाल को तंबाकू मुक्त चौपाल घोषित किया। कार्यक्रम का संचालन एनटीसीपी टीम द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ. रविंदर, नैना शर्मा ने भाग ले रहे लोगों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *