March 14, 2026
16 (4)

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय रोबोटिक्स कार्यशाला व रोबोटिक्स का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को प्राचार्य भाष्करानंद पाण्डेय ने कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्टिफिसियल इंटेलिजेन्स के युग में यह प्रशिक्षण विद्यालयों को इस वैज्ञानिक क्रांति से जोड़ने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। संयोजक और प्रशिक्षक डाइट प्रवक्ता विनोद बसेड़ा ने बताया कि जिले के बारह शिक्षकों व पीमश्री विद्यालयों के प्रधानाचार्य को प्रथम चरण में यह प्राशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें शिक्षक रोबोट की प्रोग्रामिंग व रोबोट बनाना सीखेंगे।

इस कार्यशाला के बाद वे सरल रोबोट को बनाने व संचालन करने में भी सक्षम होंगे। उन्होंने बताया कि डायट डीडीहाट को प्रदेश में इस तरह के पहले केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे चरण में जनपद के अन्य विद्यालयों को जोड़ा जाएगा। यहां प्रशिक्षक अभिषेक सिंह, डाइट प्रवक्ता आरके साहू, पुनीत जोशी, गोकर्ण लोहिया, पुष्पेश पाठक, ममता खोलिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *