June 18, 2025
IMG-20250308-WA0091

हरिद्वार, 8 मार्च – धर्मनगरी हरिद्वार में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। शिवालिक नगर स्थित विस ऑर्बिट में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके संघर्ष और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। जिम संचालक आशीष भंडारी ने इस मौके पर कहा, “हमें सदैव महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। समाज में उनकी भागीदारी और योगदान को स्वीकार करना ही सच्ची समानता की दिशा में कदम होगा।”

IMG 20250308 WA0089

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास को भी याद किया गया। बताया गया कि इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 1908 में हुई थी, जब महिलाओं ने अपने अधिकारों और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग को लेकर आवाज उठाई थी। हालांकि, वर्ष 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक मान्यता देते हुए 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में घोषित किया।

IMG 20250308 WA0081कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस दिवस को लेकर अपने विचार साझा किए और समाज में समानता और सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया। आयोजन में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

इस दौरान रुचि गुप्ता ,पूजा , कंचन , शीनू , पूर्वी, निशु, तृप्ति, नेहा, ओशीन सहित अन्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *