
हरिद्वार – रुड़की के सोनाली पुल नहर पटरी के पास आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को उप जिला अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल बदमाश रुड़की क्षेत्र में हुई बाइक लूट में शामिल था। कोतवाली रुड़की पुलिस ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी है, जो घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि उसके अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस ने इस मुठभेड़ को बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि बदमाशों के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।