February 10, 2026
Screenshot_20250505_150636_WhatsApp

संवाददाता-अमन

हरिद्वार – सिडकुल थाना क्षेत्र के होटल किंग में देह व्यापार के गोरखधंधे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रविवार देर शाम ग्रामीणों को होटल में संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर होटल के एक कमरे से एक महिला को संदिग्ध गतिविधियों के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि होटल किंग में लंबे समय से अनैतिक कार्य चल रहा था। कई बार इस संबंध में आवाज उठाई गई, लेकिन ठोस सबूतों के अभाव में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इस बार ग्रामीणों ने वीडियो और तस्वीरों के रूप में साक्ष्य जुटाए, जिसके आधार पर पुलिस को शिकायत दी गई।

छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण होटल के बाहर जुट गए और जमकर हंगामा किया। नाराज लोगों ने प्रशासन से होटल को सील करने और इस गंदे धंधे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। होटल प्रबंधन की भूमिका और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। सिडकुल थाना प्रभारी ने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *