February 10, 2026
IMG-20250515-WA0045

हरिद्वार – हरिद्वार जिले के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में पुलिस ने गंगनहर किनारे शराब पी रहे दो युवकों को रंगे हाथों दबोचा। घटना 14 मई 2025 की है, जब नारसन चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर झाल के पास खतरनाक स्थान पर शराब पीने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की।

दोनों युवकों को मौके से हिरासत में लेकर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। हरिद्वार पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए कहा — “कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे।”गंगा किनारे अशोभनीय गतिविधियों को लेकर पुलिस का यह कड़ा रुख जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *