March 18, 2026
08- (6)

गुरुकुल कांगड़ी विवि में शुक्रवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शिक्षकों और शोध छात्रों ने हिंदी साहित्य के क्षेत्र में विवि के योगदान को याद किया। अजित सिंह तोमर ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विवि ने पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में कई प्रतिभाएं दी हैं।

हिंदी प्रोत्साहन समिति का कार्य समाज में लोगों को हिंदी में काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। समिति ने अजित तोमर औरसुनील कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पंकज कौशिक ने कहा कि हिंदी भाषा के उन्नयन के लिए कार्य कर रहे बुद्धिजीवियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अवसर पर समिति के प्रदेश महामंत्री कुलभूषण शर्मा, कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह नेगी, डॉ. रोशन लाल, शोधार्थी अखिलेश मिश्र, शोभा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *