June 18, 2025
IMG-20250510-WA0004

हरिद्वार में मिष्ठान वितरण कर मनाया गया जश्न, विकास को आगे बढ़ाने का जताया संकल्प

हरिद्वार जनपद के बहादराबाद मंडल में शनिवार को खुशी का माहौल देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सूबे सिंह को हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा ‘जिला समन्वयक व निगरानी समिति (दिशा)’ का सदस्य नामित किया गया। यह जानकारी मिलते ही बहादराबाद मंडल के कार्यकर्ताओं ने राजा गार्डन स्थित सूबे सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें मिष्ठान खिलाकर व माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

IMG 20250510 WA0003इस अवसर पर सूबे सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि “मैं प्रदेश संगठन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद करता हूं और भरोसा दिलाता हूं कि हरिद्वार जनपद में विकास की गति को और तेज करूंगा।” साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता भी जताई।

कार्यक्रम में बहादराबाद मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, पार्षद नागेंद्र राणा, मनोज परालिया, पंकज बागड़ी, मनोज चौहान, कमल राजपूत, ललित कुमार, विशाल बागड़ी, अनुज त्यागी, आशीष वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह से कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और गरिमामय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *