
जीआरपी पुलिस कार्यालय एवं जीआरपी देहरादून में जश्न का माहौल
देहरादून | 3 जून 2025
थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून अशोक कुमार का आज प्रमोशन समारोह बड़े ही गरिमामय अंदाज़ में संपन्न हुआ। मौके पर मौजूद SP GRP तृप्ति भट्ट ने खुद उन्हें तीसरा स्टार लगाकर इंस्पेक्टर पद की शुभकामनाएं दीं। पीपिंग सेरेमनी के दौरान जैसे ही कंधे पर नया स्टार सजा, तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और जीआरपी परिसर में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
अशोक कुमार वर्ष 2008 बैच के सीधे भर्ती उपनिरीक्षक हैं और अपने व्यवहार, अनुशासन और कार्यकुशलता के चलते विभाग में एक अलग पहचान रखते हैं। उनके प्रमोशन पर जीआरपी देहरादून के समस्त पुलिसकर्मियों ने मिष्ठान वितरण कर उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूरे दिन कार्यालय परिसर में एक उत्सव का सा माहौल रहा। अधिकारी और कर्मचारीगण एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए। सभी ने इस मौके को न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में देखा, बल्कि इसे पूरे पुलिस परिवार की सामूहिक खुशी भी बताया।
SP तृप्ति भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि अशोक कुमार जैसे कर्मठ अधिकारियों को आगे बढ़ते देखना गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अपने नए पद की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।