February 10, 2026

हरिद्वार में पत्रकारों से बात करते हुए टिकैत ने कहा कि बीते 11 साल में सरकार ने लोगों को लूटने का प्लान बनाया है। 11 साल में सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। यह पूंजीपतियों की सरकार है। जनता को बेकार के कामों में उलझा कर सरकार देश का माल बेचने का काम कर रही है।

कहा कि पूंजीवाद से हमारी लड़ाई है। बताया कि किसानों के सरकार से 11 सवाल में 11 मुद्दे शामिल हैं। कहा कि एमएसपी गारंटी कानून बनाना चाहिए। दिल्ली में किसानों के यंत्रों के लिए नया कानून बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *