March 13, 2026
07- (10)

पुलिस ने चम्बा और नरेंद्रनगर के होटलों में ताबड़तोड़ चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने सभी होटल और रिजॉर्ट संचालकों को यात्रियों की पूरी जानकारी और कर्मचारियों का सत्यापन विधिवत रूप से करने के निर्देश दिये। नरेंद्रनगर सीओ सुरेंद्र भंडारी और नरेंद्रनगर थाना निरीक्षक संजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने होटलो में चैकिंग अभियान चलाया।

चम्बा सीओ महेश लखेड़ा व थानाध्यक्ष दिलबर नेगी के नेतृत्व में कानाताल के होटल व रिजॉर्ट में चैकिंग अभियान चलाया गया। जबकि नरेंद्रनगर थाने के तहत एसएचओ संजय मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाकर होटल स्वामियों को अलर्ट करने का काम किया गया। अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए होटल चेकिंग में चैकिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *