February 11, 2026
press2

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जनपद में पंचायत चुनावों की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से पूरी हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जिला पंचायत मुख्यालय में जमा किए, जबकि क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों में दाखिल किये गये।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 2 और उपाध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। वहीं विकासखंड स्तर पर प्राप्त नामांकनों में पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, खिर्सू, नैनीडांडा, जयहरीखाल, द्वारीखाल, यमकेश्वर, पोखड़ा और एकेश्वर में प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पदों पर अधिकांश स्थानों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं।

press note

पाबौ ब्लॉक में सभी तीन पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है, जबकि रिखणीखाल में प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर तीन-तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। जबकि थलीसैंण, बीरोंखाल और दुगड्डा में प्रमुख और ज्येष्ठ उप प्रमुख पदों पर दो–दो तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर एक–एक प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

नामांकन पत्रों की जांच आज अपराह्न 3:30 बजे से कार्यावधि समाप्ति तक की जायेगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 12 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक निर्धारित है। मतदान 14 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा तथा मतगणना की प्रक्रिया मतदान समाप्त होते ही प्रारंभ कर दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *