January 27, 2026
HARIDWAR1

क्षेत्र की गरीब जनता की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्वेश्य से मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में विधानसभा झबरेड़ा विकास खण्ड नारसेन के तीन गाँव खालसा बस्ती, नजरपुरा, सैदपुरा में बहुउद्वेश्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

बहुउद्वेश्य शिविरों को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने उपस्थित जनता से कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब जनता की जो भी समस्या है उसका निराकरण उन्हीं के बीच पहुॅचकर समाधान किया जाए इसी उद्वेश्य को सफल बनाने के लिए सरकार चली गरीब के द्वार कार्यक्रम के अनुसार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्वेश्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण एवं सम्बन्धित अन्य विभाग द्वारा सहभागिता की गयी।

HARIDWAR2

उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देश एवं प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। तथा सभी वर्गों के लिए कहीं महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित हो रही है। जिसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि गरीब व्यक्तियों के लिय जो भी योजनाओं संचालित हो रही है उनका व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए उनका लाभ उन तक पहुॅचान सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी लापरवाहीं नहीं बरती जानी चाहिएं। तथा क्षेत्रवासियों से भी संचालित योजनाओ का लाभ लेने का आवाहन किया।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वसत करते हुए कहा कि इस बहुउद्वेश्य शिविर में जो भी समस्याएॅ दर्ज करायी गयी है उन्होंने सम्बन्धित विभागों से निराकरण कराया जाय उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि जिलास्तरीय समस्याओं का निस्तारण हेतु जिला मुख्यालय को प्रेषित किया जाए। तथा शासन स्तर की समस्याओं के निस्तारण हेतु शासन को प्रेषित किया जाएं। उन्होंने कहा कि इस बहुउद्वेश्य शिविर में खालसा से 17 समस्याएॅ दर्ज करायी गयी।

 

HARIDWAR3

नजरपुरा से 25 एवं सैदपुरा से 25 इस तरह से कुल 67 समस्याएॅ दर्ज करायी गयी जिसमें से 16 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया शेष 51 समस्याओं को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया गया उन्होंने कहा कि आयोजित बहुउद्वेश्य शिविर में क्षेत्रवासी भारी संख्या में पहुॅचे है तथा क्षेत्र एवं अपनी समस्याओं को प्राथमिकता से रखा गया है।

क्षेत्र में बहुउद्वेश्य शिविर आयोजित करने के लिए क्षेत्रवासियों ने राज्य मंत्री का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उनका आभार एवं अभिनंदन किया गया।

HARIDWAR5
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी, समाज कल्याण सहित सम्बन्धित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या स्थानीय लोंग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *