March 10, 2026
7c0a931a-3d11-4df6-baba-2177b0023258.jpg

धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित आज सुबह रोडवेज बस अड्डे पहुंचकर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने परिवहन निगम के एजीएम को निर्देश दिए है कि जनपद हरिद्वार धर्मनगरी है तथा उत्तराखंड चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वार है तथा यह लाखों श्रद्धालु चार धाम यात्रा एवं हरकी पौड़ी पर गंगा स्नान को आते है इसके लिए यह जरूरी है कि अन्य राज्य से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए निरंतर बेहतर साफ सफाई व्यवस्था की जानी जरूरी है जिसके लिए उन्होंने निरंतर साफ सफाई व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्री धर्मनगरी से सुखद अनुभव के साथ अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करे।

1763552240 88 जिलाधिकारी ने रोडवेज बस अड्डे के सौंदर्यीकरण के लिए रंग

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बस अड्डे की सफाई व्यवस्था को देख रहे एस के इंटरप्राइजेज के कर्मचारी को निर्देश दिए है कि बस अड्डे की साफ सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने बस अड्डे को सुबह शाम एवं रात्रि के समय भी साफ सफाई व्यवस्था निरंतर की जाए। उन्होंने रोडवेज परिसर स्थित शौचालयों को भी साफ सुथरा रखने के भी निर्देश दिए।

1763552240 789 जिलाधिकारी ने रोडवेज बस अड्डे के सौंदर्यीकरण के लिए रंग

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि बस अड्डे में यात्रियों की जानकारी के लिए लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक साइन बोर्ड जो कई खराब दशा में पाए गए, जिनका संचालन नहीं हो रहा है उन्हें तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए, जिसके की विभिन्न राज्य एवं क्षेत्रों के लिए जाने यात्रियों को बस की जानकारी उपलब्ध हो सके।

 

उन्होंने बस अड्डे में पीने का साफ स्वच्छ पानी निरंतर उपलब्ध रहे एवं जो वाटर कूलर खराब दशा में है उन्हें दूरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस अड्डे को सौंदर्य के लिए रंग रोगन करने के भी निर्देश दिए तथा बस अड्डे परिसर में किसी भी तरह से कोई पोस्टर बैनर चस्पा न हो,जो पोस्टर बैनर लगे है उनको तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

1763552240 537 जिलाधिकारी ने रोडवेज बस अड्डे के सौंदर्यीकरण के लिए रंग

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि बस अड्डे परिसर में संचालित हो रहे सुलभ शौचालय में सफाई व्यवस्था दूरुस्त नहीं पाई गई एवं रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं की गई, जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को व्यवस्थाओं को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए।

1763552240 344 जिलाधिकारी ने रोडवेज बस अड्डे के सौंदर्यीकरण के लिए रंग

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम और पुलिस को निर्देश दिए है कि रोडवेज बस अड्डे के आस पास के क्षेत्र में सड़क किनारे एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, रोडवेज एजीएम नरेंद्र गौतम, एसएनए नगर निगम रिषभ उनियाल, रोडवेज स्टेशन इचार्ज विनोद, देवपुरा चौकी इंचार्ज आशीष नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *