March 3, 2026
70eb6d01-0d78-4a01-98c4-8448fbeee30a.jpg

(बीएचईएल में गुणता माह समापन समारोह आयोजित)

बीएचईएल हरिद्वार में गुणता माह का समापन एक भव्य समारोह के साथ हुआ । समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार थे । इस वर्ष के गुणता माह की थीम थी “सहयोग, नवाचार, उत्कृष्टता – मिलकर करें एक गुणवत्तापूर्ण भविष्य का निर्माण” ।

समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने सभी को गुणता माह के सफल आयोजन हेतु बधाई दी । श्री रंजन कुमार ने कहा कि अपनी जिस उत्पादन गुणवत्ता के लिए हम जाने जाते हैं, उसे हमें बरकरार रखना है । साथ ही श्री रंजन कुमार ने रिवर्क और रिजेक्शन में कमी लाने पर विशेष जोर दिया । उन्होंने कहा कि गुणवत्ता किसी एक विभाग की ज़िम्मेदारी नहीं है, यह एक ऐसी सामूहिक ज़िम्मेदारी है । महाप्रबंधक (गुणता एवं व्यापारिक उत्कृष्टता) श्री प्रशांतो माजी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए, हर बार पहली बार में ही सही कार्य करने की पद्धति पर ज़ोर दिया।

1764422814 938 उज्ज्वल भविष्य की नींव गुणवत्ता पर ही टिकी है –

इससे पहले, अपर महाप्रबंधक (गुणता) श्री प्रदीप कुमार बंसल ने गुणता माह में आयोजित किए गए कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया ।उल्लेखनीय है कि बीएचईएल हरिद्वार में माह भर चलने वाले गुणवत्ता माह कार्यक्रम का शुभारंभ ऑनलाइन माध्यम से निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास) श्री एस. एम. रामनाथन की गरिमामयी उपस्थिति में एक उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जहाँ शीर्ष प्रबंधन और विभिन्न कर्मचारियों द्वारा गुणवत्ता की शपथ ली गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *