March 3, 2026
ea0dbf6b-ddb9-430c-b374-3f8c17eb176e-e1764851787673.jpg

सितारगंज। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे पर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वार्ड संख्या सात निवासी दीपक गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके पास एक वीडियो आया। इसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे भगवान भोलेनाथ पर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। वे लोगों के बीच खड़े होकर हिंदू देवी देवताओं और मान्यताओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। दीपक गुप्ता ने आरोप लगाया कि हरीश दुबे समाज में विद्वेष फैला रहे हैं। यह वीडियो धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए डाला गया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *