March 3, 2026
IMG-20251218-WA0066

हरिद्वार – उत्तरांचल ग्रुप ऑफ़ कॉलेज की परीक्षा व्यवस्था पर किया गया तथाकथित काला जादू आखिरकार फेल हो गया। जिन हथकंडों के सहारे बिना मान्यता वाले स्थान पर डिग्री कॉलेज की परीक्षाएं कराई जा रही थीं, वे आज धराशायी होते नजर आए। आदर्श जूनियर हाई स्कूल में पैसों के दम पर कराई जा रही परीक्षाओं पर उस वक्त ब्रेक लग गया, जब स्कूल प्रबंधन ने अपनी मान्यता बचाने के लिए डिग्री कॉलेज की परीक्षा कराने से साफ इनकार कर दिया।

स्थिति यह है कि आज न सिर्फ छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका है, बल्कि उत्तरांचल ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के चेयरमैन के लिए भी यह दिन किसी इम्तिहान से कम नहीं। यदि तय समय पर परीक्षा नहीं हो पाई, तो परिसर के बाहर हंगामे की पूरी आशंका जताई जा रही है।IMG 20251218 WA0061बताया जा रहा है कि डिग्री कॉलेज के चेयरमैन और प्रबंधन सुबह से ही वैकल्पिक व्यवस्था की जुगत में लगे रहे। चेयरमैन दीपक प्रसाद आदर्श जूनियर हाई स्कूल के लगातार चक्कर काटते दिखे, लेकिन स्कूल संचालक ने स्पष्ट कर दिया कि डिग्री कॉलेज की परीक्षा कराना उनके लिए जोखिम भरा है और इससे स्कूल की मान्यता खतरे में पड़ सकती है।

सूत्रों की मानें तो इसके बाद सत्ता के गलियारों में भी दरवाजे खटखटाए गए, लेकिन नियमों के खिलाफ जाकर साथ देने से प्रभावशाली लोगों ने भी दूरी बना ली। अब सवाल यह है कि जिन छात्रों को समय पर परीक्षा देने आना था, वे आखिर जाएं तो कहां जाएं।DSC 3526पूरा मामला जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के संज्ञान में है। प्रशासनिक स्तर पर स्कूल और कॉलेज दोनों की भूमिका की जांच की तैयारी चल रही है। नियमों को ताक पर रखकर कराई जा रही परीक्षाओं पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।अब देखना यह है कि शिक्षा व्यवस्था पर किए गए इस कथित काले जादू का अंजाम क्या होता है और छात्रों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेता है।

https://networkbharat.co.in/2025/12/the-chairman-of-uttaranchal-group-of-institutions-demonstrated-the-magic-of-education/7563/haridwar/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *