March 4, 2026
e97a3d64-4acb-4c8f-beed-1dd217939e00.jpg

एसटीएफ और गोवंश संरक्षण स्क्वायड ने छापा मारकर एक घर से गोवंश का मांस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम को सूचना मिली कि ग्राम कुंवरपुर सिसैया में एक आरोपी अपने घर में गोवध कर रहा है।

इस पर टीम ने छापा मार कर आरोपी मोहम्मद रफीक पुत्र नूर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। मौके से करीब 16 किलो गाय का मांस बरामद किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक पंकज बेलवाल, अपर उप निरीक्षक भगवान सिंह खोलिया, हेड कांस्टेबल हरबंस राणा, कांस्टेबल पुष्कर सिंह राठौर, मुकेश बोहरा, पंकज भट्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *