March 4, 2026
IMG-20260108-WA0096

हरिद्वार – अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो सामने आने के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर से जांच एजेंसियों की पूछताछ तेज हो गई है। बुधवार को देहरादून में पुलिस टीम ने उर्मिला से घंटों सवाल-जवाब किए, जिसके बाद आज उसको हरिद्वार लाकर एसआईटी प्रभारी अभय प्रताप सिंह के सामने पेश किया गया। यहां करीब छह घंटे तक चली गहन पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े हर पहलू पर चर्चा हुई।IMG 20260108 WA0085पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत में उर्मिला सनावर ने कहा कि जांच टीम ने उनसे जो भी सवाल किए, उनके जवाब उन्होंने पूरी पारदर्शिता के साथ दिए हैं। उन्होंने बताया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित जितनी भी जानकारी और सामग्री उनके पास थी, वह सब एसआईटी को सौंप दी गई है। उर्मिला का कहना था कि इस मामले में उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है और आगे भी करती रहेंगी। IMG 20260108 WA0099पूर्व विधायक सुरेश राठौर और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को लेकर उर्मिला ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों एक-दूसरे के बेहद नजदीकी हैं। उन्होंने इन्हें ‘लंगोटिया यार’ करार देते हुए कहा कि कई अहम जानकारियां इन्हीं के बीच साझा रही होंगी, जिनकी जांच एजेंसियों को गहराई से पड़ताल करनी चाहिए। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

IMG 20260108 WA0101 वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट फ़ोटो 

अंकिता भंडारी को लेकर उर्मिला भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि अंकिता सिर्फ एक परिवार की बेटी नहीं थी, बल्कि पूरे देश की बेटी थी और उसे न्याय मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने साफ किया कि वह खुद अंकिता के परिजनों से मिलने जाएंगी और इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेंगी।IMG 20260108 WA0097स्वामी दर्शन भारती के संबंध में पूछे गए सवाल पर उर्मिला ने बताया कि वह देहरादून तक उनके साथ जरूर गई थीं, लेकिन मीडिया के सामने उन्होंने क्या बयान दिया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। फिलहाल पुलिस और एसआईटी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल मामले में और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *