February 12, 2026
IMG-20260212-WA0007

राजधानी – देहरादून में तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन हत्याकांड के बाद हरकत में आई दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्य शूटर और उसके साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल और लालतप्पर इलाके में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम से सामना होते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए।IMG 20260212 WA0005पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से दबोचकर कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया है। तलाशी में उनके कब्जे से दो देशी तमंचे और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने तिब्बती मार्केट में हुई अर्जुन की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।IMG 20260212 WA0008घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाशों से जुड़े सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। पुलिस का दावा है कि पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ ली गई हैं और अब हत्याकांड के पीछे की साजिश और नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।दिनदहाड़े हुई हत्या से दहले शहर में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ा ब्रेकथ्रू माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *