March 8, 2026
WhatsApp-Image-2026-03-07-at-5.39.46-PM.jpeg

रूड़की स्थित फोनिक्स यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट ई० चैरब जैन, मुख्य सलाहकार डॉ. के. के. गौतम, कैंपस निदेशक डॉ. भुवनेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन सुश्री आयशा अंसारी द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रभा परमार ने किया। समारोह के दौरान महिला कर्मियों के योगदान को सम्मानित करते हुए दो विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। लॉन्गेस्ट सर्विस (शैक्षणिक) के लिए डॉ. सिमरन चौधरी तथा लॉन्गेस्ट सर्विस (प्रशासनिक) के लिए पारुल सैनी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रेसिडेंट ई० चैरब जैन ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “महिलाएं समाज की शक्ति और प्रगति की आधारशिला हैं। जब महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलता है, तभी एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव होता है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी महिला सदस्यों के योगदान की सराहना की गई और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *