March 31, 2026
658db2f6-6800-4c23-a6c8-e334b23284e6.jpg

जिलाधिकारी ने गैस एजेंसीयो एवं अधिकारियों के साथ की बैठक

एलपीजी गैस की किसी भी समस्या को लेकर उपभोक्ता कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01334-223999,239444, एवं मोबाइल नंबर 9068197350 इन नंबरों पर कर सकते है संपर्क

जनपद में उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की कोई समस्या न हो एवं आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा कंट्रोल रूम सभागार में गैस एजेंसियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा अपनी एलपीजी गैस बुक कराई गई है,उनको होम डिलीवरी के माध्यम से तत्परता से गैस उपलब्ध कराई जाए, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा समस्या दर्ज कराई जाती है तो उसका तत्परता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे।

उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि गैस एजेंसियों के बाहर अनावश्यक लाइन न लगे,इसके लिए उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तथा केवाईसी के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से केवाईसी करने के लिए लोगों को प्रेरित करे, उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि यदि गैस एजेंसी द्वारा गैस डिलीवरी होने का मैसेज उपभोक्ता को सूचना प्राप्त होती है फिर भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होता है इसकी जांच के लिए संबंधित एजेंसी की जांच कराते हुए यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।

उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है सभी गैस एजेंसियों में पेयजल एवं शौचालयों की समुचित व्यवस्था हो तथा  बुजुर्ग एवं महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाए जिससे कि वो लोग अनावश्यक लाइन में खड़े न हो।गैस एजेंसियों को निर्देश दिए है कि उपलब्ध स्टॉक के आधार पर व्यवसायिक सिलेंडर भी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एलपीजी गैस की किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर किया जा सकता है सम्पर्क – 01334 22399, 239444, मोबाइल नंबर – 9068197350 पर कर सकते है सम्पर्क। चार धाम यात्रा को लेकर गैस आपूर्ति की न हो कमी इसको लेकर गैस एजेंसियों एवं जिला पूर्ति अधिकारी को स्टेकहोल्डर एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ बैठक करने के दिए निर्देश।

जनपद में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटल ढाबों में पीएनजी गैस कनेक्शन लेने की सभी से की गई अपेक्षा  जिलाधिकारी ने जनपद के जिन क्षेत्रों में पीएनजी गैस कनेक्शन की पाइप लाइन जा रही है, उन क्षेत्रों के नागरिकों, व्यापारियों, होटल रेस्टोरेंट एवं धाबी के संचालकों से पीएनजी गैस कनेक्शन लेने की कि गई अपील। प्रबन्धन पीएनजी गैस एजेंसी प्रांशु वालियान ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि घरेलू पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को कुल ₹ 7354 रुपए शुल्क देकर पीएनजी गैस कनेक्शन के सकते है तथा व्यावसायिक एवं औद्योगिक पीएनजी गैस  कनेक्शन लेने के लिए इस मोबाइल नंबर 09935909486 पर सम्पर्क कर सकते है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, डीओ पीआरडी मुकेश भट्ट, तहसीलदार सचिन कुमार ,स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, बीपीसीएल अश्वनी कुमार,इंडियल ऑयल कॉरपोरेशन मयंक कुमार सहित संधि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *