March 18, 2026
4f9233c3-a347-47be-801a-47bbe45bef40.jpg

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है, जिसके तहत पुलिस कार्यालय में प्रतिदिन आयोजित होने वाली जनसुनवाई में फरियादियों की शिकायतों का पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लिया जा रहा है।

एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और शिकायतकर्ता को निस्तारण की समुचित सूचना भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि पुलिस प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और अधिक मजबूत हो सके। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के इस अभियान से फरियादियों को न्याय की उम्मीद जगी है और एसएसपी द्वारा स्वयं शिकायतों को सुनने की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *